Bollywoodbright.com,
2 दिन पहले
- लिंक की प्रतिलिपि करें
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। राहा की तस्वीरें और क्यूट एक्सप्रेशंस लोगों को खूब पसंद आते हैं. इसी बीच आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहा 'मां-मां' कहती नजर आ रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
राहा आलिया को मां कहती हैं दरअसल, आलिया एक वीडियो बना रही थीं, जिसमें एक्ट्रेस अपने प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी जानकारी शेयर कर रही थीं। इतने में पीछे से राहा की आवाज आती है- मां.
फैन्स ने बरसाया प्यार आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. एक ने लिखा, 'राहा आलिया को मां कैसे कह रही हैं?' एक अन्य ने लिखा, 'वाह, राहा की आवाज!' एक तीसरे ने लिखा, 'हे भगवान!!! राहा आलिया को मां कहकर बुला रही हैं. बहुत प्यारा लग रहा है.
राहा का जन्मदिन 6 नवंबर को था. आपको बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर हाल ही में 2 साल की हो गई हैं। उनके इस खास दिन पर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें राहा बेहद प्यारी लग रही थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं.
——————- इससे जुड़ी खबर पढ़ें
2 साल की हुईं रणबीर-आलिया की बेटी राहा: दादी नीतू और मौसी रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर कर किया बर्थडे विश
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर आज अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं। अपने खास दिन पर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें राहा बेहद प्यारी लग रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस भी राहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…