Bollywoodbright.com,
31 मिनट पहले
- लिंक की प्रतिलिपि करें
करीना, करिश्मा और रणबीर के कजिन आदर जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर अलेखा से शादी कर ली है। इस जोड़े की शादी गोवा में हुई, जिसमें उनके कुछ दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। ईसाई रीति-रिवाज से हुई इस शादी की झलक अब सामने आ गई है. करिश्मा कपूर, नीतू कपूर इस शादी का हिस्सा बनीं।
देखें आदर जैन और अलेखा की शादी की तस्वीरें-
आदर जैन की चचेरी बहन करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर आदर जैन और अलेखा की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कपल की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, सिर्फ प्यार।
नीतू सिंह ने आदर जैन की शादी की एक फैमिली फोटो भी शेयर की है. तस्वीर में कपूर परिवार से करिश्मा कपूर, रीमा जैन, रितु नंदा, अरमान जैन, उनकी पत्नी अनीसा जैन, नीतू कपूर नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि आदर जैन ने 23 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ शादी की थी। कपल की रोका सेरेमनी की तस्वीरें खूब सुर्खियों में रहीं। इस दौरान करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर ने आरती उतारकर अपनी भाभी का स्वागत किया।
करीना आदर जैन और अलेखा के साथ मस्ती करती नजर आईं।
रणबीर ने अलेखा को टीका लगाया।
करिश्मा कपूर अलेखा को टीका लगाती हुई।
परिवार के सदस्यों के साथ ग्रुप सेल्फी लेते करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और आदर जैन।
रोका सेरेमनी में पूरे परिवार ने एक साथ फोटो क्लिक करवाई.
मंगेतर अलेखा के साथ पोज देते आदर जैन।
तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन पहली बार करीना की दिवाली पार्टी में अलेखा आडवाणी के साथ नजर आए थे. दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए. कुछ दिनों बाद आदर ने एक पोस्ट के जरिए अलेखा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अलेखा का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरे जीवन की रोशनी.
आदर जैन राज कपूर के पोते हैं
आदर रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन दिवंगत राज कपूर की बेटी हैं। कपूर परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उनका रुझान हमेशा फिल्मों की ओर था और उन्होंने अभिनय को अपने करियर विकल्प के रूप में चुना।
आदर ने 2017 में कैदी बैंड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म मोगुल और हैलो चार्ली में नजर आए। हालांकि आदर की तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं.