आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता हैं। हालांकी वह टीवी अभिनेत्री के रूप में भी जनि जाती हैं। उन्होंने कई टेलीविज़न धारावाहिक में काम किया हैं। उन्हें एक टीवी कलाकार के रूप में भी काफी सराहा गया हैं। आज आम्रपाली दुबे सबसे चर्चित भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस लेख के माध्यम से आम्रपाली दुबे के बारें में हम विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसलिए आम्रपाली दुबे को जानने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढना होगा।

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे उम्र – आम्रपाली दुबे का प्रारम्भिक जीवन

आम्रपाली दुबे का जन्म भारत के सबसे बड़े राज्य (जनसँख्या के द्रष्टिकोण से) उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में 11 जनवरी 1987 को हुआ था। यानी इनकी उम्र 2023 के अनुसार 36 वर्ष हैं। उनकी एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने मुंबई स्थित भवन कॉलेज से ग्रेजुएशन कम्पलीट किया हैं। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुवात एक टीवी धारावाहिक से की थी। जी हाँ 2008 में जी टीवी पर एक बेहद शानदार सीरियल सात फेरे में उन्होंने श्वेता का किरदार निभाया था। इस सीरियल में उनके एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसी सीरियल से इन्होने अपने करियर की शुरुवात की।

आम्रपाली दुबे धीरेन्द्र शास्त्री जी के साथ

उसके बाद उन्होंने कई और टीवी सेरिअल्स में काम किया जिनके नाम है: हॉन्टेड नाइट्स, रहना है तेरी पलकों की छांव में, मायका, वह मेरा नाम करेगी रोशन आदि। हालाँकि इतने सीरियल करने के बाद भी उन्होंने छोटे पर्दे पर कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी जिसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2014 में पहली बार वे भोजपुरी की फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी में मुख्य रोल में दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने एक पर एक कई सुपरहिट फ़िल्में दी। उनके कुछ पोपुलर फ़िल्में पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिन्दुस्तानी 1,2,3, निरहुआ सटल रहे, सिपाही, बॉर्डर, आशिकी, काशी अमरनाथ, राजा बाबु, जिगरवाला आदि हैं।

Also, Read Aditi Rathore कहाँ गुम हुई अदिति राठौर जानिए (2023)

आम्रपाली दुबे की शारीरिक बनावट

इनकी लम्बाई 5 फीट 6 इंच हैं वही वजन 62 किलोग्राम हैं। शरीर की बनावट 36-30-36 हैं। इनकी आँखें भूरे कलर की हैं और बाल बिल्कुल काले। आम्रपाली 8 इंच के जुते पहनती हैं।

परिवार और आम्रपाली दुबे के पति का नाम

आम्रपाली दुबे के पिता का नाम शैलेश दुबे हैं और माता का नाम उषा हैं। इनकी एक बहन हैं जिनका नाम सुमन दुबे हैं। आम्रपाली दुबे के पति का नाम अगर आप जानना चाहते हैं तो आपको बता दे की उन्होंने अब तक शादी नहीं की हैं। कई बार निरहुआ के साथ उनके अफेयर की ख़बरें सामने आई थी। हालाँकि अभी तक आम्रपाली अविवाहित हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे अच्छे दोस्त हैं। अगर आप भी दोस्ती से जुड़े गानों को सुनना पसंद करते हैं तो zonx पर आपको कुछ बेहतरीन गानों की लिस्ट मिलेगी।

आम्रपाली दुबे की पढाई, करियर और आम्रपाली दुबे टीवी शो

आम्रपाली दुबे ने अपनी पढाई मुंबई के भवन कॉलेज से की हैं। उसके बॉस उन्होंने 2008 में जी टीवी के सीरियल सात फेरे से अपने टीवी करियर की शुरुवात की। साल 2014 में दुबे ने निरहुआ के साथ फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी से अपने फ़िल्मी सफर को शुरू किया। आम्रपाली instagram पे काफी एक्टिव रहती हैं।

Also, Read Aditi Bhatia Biography | अदिति भाटिया के बारें में पूरी जानकारी

आम्रपाली दुबे तस्वीरें

आम्रपाली दुबे बायोग्राफी

पूरा नाम आम्रपाली दुबे
माता -पिताशैलेश दुबे और उषा दुबे
पेशाअभिनेत्री
पहला टीवी शोसात फेरे
उम्र36 वर्ष
हाइट5’6 फीट
वेट62 किलो
बालों का रंगकाला
पहली फिल्मनिरहुआ हिन्दुस्तानी
जन्मस्थानगोरखपुर
आम्रपाली दुबे बायोग्राफी

Q. आम्रपाली किसकी पत्नी है?

Ans: आम्रपाली ने अभी तक शादी नहीं की हैं।

Q. आम्रपाली के पति का नाम क्या है?

Ans: इनकी शादी नही हुई हैं।

Q. आम्रपाली की उम्र क्या है?

Ans: आम्रपाली की उम्र 2023 के अनुसार 36 वर्ष हैं।

Q. आम्रपाली का असली नाम क्या है?

Ans: इनका असली नाम आम्रपाली दुबे ही हैं इन्हें Youtube Queen के नाम से भी जाना जाता हैं।

Q. आम्रपाली दुबे के कितने बच्चे हैं

Ans: आम्रपाली दुबे की शादी ही नही हुई है।

Q. आम्रपाली दुबे का असली पति कौन है

Ans: आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ अफेयर के कारण काफी चर्चा में रही हैं लेकिन अभी तक उन्होंने कीसी से विवाह नहीं कीया हैं।

Also, Read Pooja Sharma के बारें में जानकर हैरान हो जायेंगे (Pooja Sharma Biography)

By PANDAY SANATAN SHARMA

पांडे सनातन शर्मा एक ब्लॉगर और बॉलीवुड ब्राइट के प्रधान संपादक हैं। पांडे सनातन शर्मा फिल्म और टीवी से जुड़ी हुई हर एक खबर को आप तक सबसे पहले पहुँचाने की कोशिश करतें हैं। आपके Favourite सेलेब्स की बायोग्राफी हो या उनसे जुड़ी कोई भी खबर "Bollywood Bright" के जरिये आपको सबसे पहले मिलती हैं।

One thought on “आम्रपाली दुबे की ऐसी जानकारियां जो आपको हैरान कार देगी – बायोग्राफी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: