Bollywoodbright.com,
ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2024 (0PSC) को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक, ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के माध्यम से 265 पद भरे जाने हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट-opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन कर सकता है इसके लिए आवेदन।
इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है
इस पद के लिए 21 से 38 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसका मतलब है कि ओपीएससी आवेदकों का जन्म 2 जनवरी 1986 से पहले और 1 जनवरी 2003 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
ओपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024: आवेदन कैसे करें
- आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर जाएं और 'ऑनलाइन अप्लाई' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'न्यू यूजर' पर क्लिक करें।
- वहां दिए गए फॉर्म को सही-सही भरें और फोटो अपलोड करें.
- सारी जानकारी चेक करने के बाद पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
ओडिशा प्रशासनिक सेवा – 30 पद
ओडिशा फाइनेंस सर्विस- 4 पद
ओडिशा कराधान और लेखा सेवा – 62 पद
ओडिशा सहकारी लेखा परीक्षा सेवा – 5 पद
ओडिशा सहकारी सेवा- 14 पद
ओडिशा राजस्व सेवा – 43 पद
कैसे होगा चयन?
ओपीएससी चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) शामिल होगी, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। मुख्य परीक्षा में विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों शामिल होंगे। ओपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य वस्तुनिष्ठ प्रकार के पेपर होंगे, प्रत्येक पेपर I और पेपर II अधिकतम 200 अंकों के होंगे। कुछ प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्नों के गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा।
इस लिंक से जांचें अधिसूचना