Bollywoodbright.com,
कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में शीतलहर की स्थिति सोमवार को और भी गंभीर हो गई. घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात को यह शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था.
पहलगाम में तापमान माइनस 6 डिग्री तक पहुंच गया
स्थानीय मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शनिवार रात शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
कश्मीर के इन इलाकों में भी गिरा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे, पंपोर शहर के कोनिबल में शून्य से पांच डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अगले तीन दिनों में बर्फबारी होगी
इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों यानी 72 घंटों में घाटी में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी की संभावना है. कश्मीर इस समय 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है, इस दौरान सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है।
भाषा इनपुट के साथ