Bollywoodbright.com,
पर्यटन के लिए मशहूर भारत के राज्य गोवा में हुए हादसे को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी गोवा में कलंगुट बीच के पास समुद्र में एक पर्यटक नाव पलट गई है. इस घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस ने जानकारी दी है कि गोवा के समुद्र में नाव पलटने की इस घटना में अब तक एक शख्स की मौत हो गई है. बचाव अभियान में कम से कम 20 लोगों को बचाया गया है.
54 साल के शख्स की मौत
पुलिस ने जानकारी दी है कि नाव पलटने की इस घटना में जिस शख्स की मौत हुई है, उसकी उम्र 54 साल थी. बचाए गए 20 लोगों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आगे कहा है कि नाव पर दो को छोड़कर सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी. यात्रियों में छह साल के बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।
कैसे हुआ हादसा?
अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नाव समुद्र तट से करीब 60 मीटर की दूरी पर पलट गई. इससे सभी यात्री समुद्र में गिर गये. सरकार द्वारा नियुक्त जीवनरक्षक एजेंसी दृष्टि मरीन के 18 बचावकर्मी यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे और उन्हें सुरक्षित किनारे पर ले आए। जो लोग गंभीर पाए गए उन्हें एम्बुलेंस में ले जाया गया। 20 यात्रियों में से 6 और 7 साल के दो बच्चों और 25 और 55 साल की दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोवा पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है
पुलिस के मुताबिक, उत्तरी गोवा में कलंगुट समुद्र तट के पास अरब सागर में नाव पलटने की घटना बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। आपको बता दें कि भारत का गोवा राज्य पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर है। क्रिसमस और नए साल के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां जश्न मनाने आते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, रेल भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग
दिल दहला देने वाला हादसा: उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस 1500 फीट गहरी खाई में गिरी, अब तक 3 की मौत
नवीनतम भारत समाचार