पी॰के॰ रोज़ी

कौन हैं पी॰के॰ रोज़ी ?

पी॰के॰ रोज़ी एक मलयालम सिनेमा अभिनेत्री थी। उन्हें मलयालम सिनेमा की पहली महिला अभिनेत्री के रूप में भी लोग जानते हैं। हाल ही में गूगल ने डूडल के माध्यम से उन्हें सम्मानित भी किया हैं। आज मैं आपको पी॰के॰ रोज़ी के बारें में सारी जानकारी इस लेख के माध्यम से देने जा रही हूँ।

पी॰के॰ रोज़ी का शुरुवाती जीवन

पी॰के॰ रोज़ी का जीवन परिचय -बायोग्राफी
पी॰के॰ रोज़ी का जीवन परिचय -बायोग्राफी

इनका जन्म 10 फरवरी 1903 को नंद्कोड़े, तिरुवनंतपुरम में हुआ था। इन्हें राजम्मा, रोजम्मा और रोजी आदि नामों से भी जाना जाता हैं। फिल्मों में वह 1928 से लकर 1930 तक काम किया। इनके पिता का नाम पौलोज और माता का नाम कुंजी था। इनके पति का नाम केशव पिल्लई था। इनकी दो बेटी हैं जिनके नाम पद्मा और नागप्पन हैं। आपको बता दे की पिता की मृत्यु के बाद घर को सँभालने वाला कोई नहीं था ऐसे में सारी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधो पे आ गयी। इनका परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना करने लगा।

दरसल परिवार की आमदनी का स्रोत सिर्फ एक ही था और वो था घास काटकर बेचना। बताया जाता हैं की साल 1920 में उनके चाचा ने मदद की और उनके परिवार को अपने साथ ले गए। जिस दौर पे वे फिल्मों में सक्रीय थी वो दौर पूर्णत: पुरुष प्रधान दौर था। उस वक़्त स्त्रियों का फ़िल्मी दुनियां में जाना किसी को अच्छा नहीं लगता था। वह दलित अभिनेत्री थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुवात फिल्म विगाथाकुमारन से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था।

कैसा रहा पी॰के॰ रोज़ी का फ़िल्मी सफर

जैसा की मैंने आपको बताया की उस समय महिलाओं के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जाना गलत माना जाता था। लोग इस तरह की कला को स्त्रियों के लिए अच्छा नहीं मानते थे। लेकिन इसके बावजूद पी॰के॰ रोज़ी ने समाज और लोगो की छोटी सोच को किनारे करते हुए अपने करीयर की शुरुवात की। 1928 में विगाथाकुमारन नाम की मूवी में उन्होंने काम किया। हालाँकि पी॰के॰ रोज़ी की फिल्मों को लोगों ने पसंद नहीं किया। लेकिन पहली महिला अभिनेत्री होने के कारण आज वे सबके लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जाती हैं।

Also, Read Deepika Padukone Biography in Hindi 2023 | दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय

कैसे हुई पी॰के॰ रोज़ी की फिल्मों में एंट्री

जेसी डेनियल जिन्हें आज भी मलयालम सिनेमा के पिता के रूप में लोग जानते हैं। जब वे फिल्म विगाथाकुमारम का निर्माण कर रहे थे तब उन्होंने फिल्म अभिनेत्री के रूप में मिस लाला को चुना था। इसके लिए उन्होंने अभिनेत्री को 5000 रूपये एडवांस में भी दिए थे। लेकिन किन्ही कारणों से मिस लाला ने इस फिल्म को करने से इंकार कार दिया। उसी दौरान जब वे अपने मित्र के साथ एक गाँव में नाटक देखने गए तब वहां उनके मित्र जौनसन ने एक घास काटने वाली लड़की जिसका नाम रोजम्मा था उसके बारें में बताया। आपको बता दे की उस समय जेसी के पास ज्यादा पैसे न होने के कारण मजबूरन रोजम्मा यानी पी॰के॰ रोज़ी को फिल्म अभिनेत्री के रूप में चुनना पड़ा। पी॰के॰ रोज़ी नाम जेसी डेनियल ने ही रखा था।

विगाथाकुमारम फिल्म में पी॰के॰ रोज़ी ने सरोजिनी का किरदार निभाया था। बताया जाता हैं की उस दौरान रोजी के साथ छुआछूत होती रही यानी वो किसी दुसरे कलाकारों के साथ बैठ नहीं सकती थी। रोजी को इस फिल्म के लिए 50 रूपये मिले थे। यह फिल्म 10 दिन में पूरा हुआ था।

Also, Read Ripci Bhatia Biography, Age | इनके बारें में जानकर हैरान हो जायेंगे

विगाथाकुमारम फिल्म को लेकर क्यों हुआ विवाद

23 अक्टूबर 1928 का वो दिन जिस दिन फिल्म की स्क्रीनिंग हुई उस दौरान कुछ लोग रोजी की फिल्म को देखने से मना कर दिया। दरसल ऊँची जाती के कुछ लोगों ने यह कहकर इस फिल्म का विरोध किया की एक दलित लड़की को फिल्म में उच्च वर्ग का क्यों दिखाया गया। इसके बावजूद लोग फिल्म देख रहे थे लेकिन अचानक एक जगह फिल्म में एक ऐसा सीन आता हैं जो लोगों को आग बबूला कार देता हैं। दरसल फिल्म में एक जगह ऊँची जाती के हीरो ने पी॰के॰ रोज़ी के बालों में लगे फुल को चुमते देखा। जिसके बाद लोगों ने गुस्से में थियेटर को तहस नहस कार दिया। जिसके बाद पी॰के॰ रोज़ी गाँव छोड़कर भाग गयी। दरसल लोग रोजी को मारने के लिए उतावले थे।

पी॰के॰ रोज़ी की शादी

गाँव से भागने के दौरान उन्हें रास्ते में एक ट्रक ड्राईवर मिला। उन्होंने ट्रक ड्राईवर से मदद मांगी। ट्रक ड्राईवर का नाम केशव पिल्लई था। केशव पिल्लई भी उच्च जाती का था। केशव, पी॰के॰ रोज़ी को लेकर तमिलनाडु पहुंचा। उसके बाद दोनों में प्यार हुआ और शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों से दो बेटियां हुई जिनके नाम पद्मा और नागप्पन हैं।

Also, Read Aditi Bhatia Biography | अदिति भाटिया के बारें में पूरी जानकारी

P. K. Rosy Biography

नाम P. K. Rosy
माता पिता का नाम कुंजी, पौलोज
जन्मस्थानतिरुवनंतपुरम
जन्मदिन10 फरवरी 1903
पहली फिल्मविगाथाकुमारम
पति का नाम केशव पिल्लई
असली नाम राजम्मा
उम्र85 वर्ष मृत्य के वक्त
जातीदलित, फिर इसाई धर्मं उसके बाद की जानकारी उपलब्ध नहीं (सौतेले पिता के दबाव में इसाई धर्म अपनाया).
नागरिकताभारतीय
P. K. Rosy Biography

Also, Read Pooja Sharma के बारें में जानकर हैरान हो जायेंगे (Pooja Sharma Biography)

By PANDAY SANATAN SHARMA

पांडे सनातन शर्मा एक ब्लॉगर और बॉलीवुड ब्राइट के प्रधान संपादक हैं। पांडे सनातन शर्मा फिल्म और टीवी से जुड़ी हुई हर एक खबर को आप तक सबसे पहले पहुँचाने की कोशिश करतें हैं। आपके Favourite सेलेब्स की बायोग्राफी हो या उनसे जुड़ी कोई भी खबर "Bollywood Bright" के जरिये आपको सबसे पहले मिलती हैं।

One thought on “पी॰के॰ रोज़ी का जीवन परिचय -बायोग्राफी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: