Upcoming Movies in 2023 :- नमस्कार दोस्तो। कैसे है आप सब ? मैं मेघा आपकी दोस्त स्वागत करती हूं ” Bollywood Bright ” में। आज इस post में हम बात करने वाले है Top Upcoming Movies के बारे में , जी हाँ 2023 में रिलीज होने वाली धमाकेदार मूवीज की।
बेशरम रंग गाने आज कल काफी कंट्रोवर्सी से घिरा हुआ है। आपको बता दे की ये गाना सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी मूवी पठान का है। जो 25 January 2023 को सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी। इस मूवी में लीड रोल में नजर आएंगे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम। शाहरुख खान को लेकर यह मूवी काफी चर्चा और विवाद में बनी रही। इस मूवी को लेकर पब्लिक का मिक्सड रिएक्शंस देखने को मिल रहा है। जहा एक ओर आलोचक इस मूवी की निंदा कर रहे है तो वही दूसरी ओर फैंस इस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड है। अब यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि मूवी रिलीज होने के बाद क्या इसे दर्शकों का प्यार मिलेगा या नहीं?

बात करे इस साल एक और सबसे अवेटेड मूवी की तो मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी मूवी टाइगर 3 10 November 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। आपको बता दे की भाईजान सलमान खान की
फिल्म का पहला पार्ट ‘एक था टाइगर’ साल 2012 में और दूसरा पार्ट ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2017 में आया था । फिल्म की हीरोइन पहली की तरह ही कैटरीना कैफ है पर इस बार इमरान हाशमी आपको नेगेटिव लीड में नजर आयेंगे।

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की बात करे तो उनकी मूवी आदिपुरुष भी व्यूअर्स का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही है। यह रामायण पर बेस्ड है जिसने प्रभास श्री राम और उनके संग कृति मां सीता के किरदार में नजर आएंगी। आपको बता दे की दोनो की रीयल लाईफ में डेट और शादी की बाते ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। आपको बता दे की यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद इसकी डेट में बदलाव किया गया। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी।
एक से ज्यादा शादी करने वाली अभिनेत्रियाँ

महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विचारधारा पर आधारित फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध एक और चर्चित मूवी है जो इसी साल रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी के दिन थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. दिलचस्प है की इसी मूवी से डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पूरे नौ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इनकी बेटी तनीषा संतोषी जिन्हे किआरा आडवाणी का हमशक्ल माना जाता है वो भी इसी मूवी के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। तो इंतजार रहेगा इस हिस्टोरिकल पॉलिटिकल मूवी का।

तो दोस्तो आज इस पोस्ट को यही खत्म करते है। मैं मिलूंगी आपसे एक नए post में एक नए टॉपिक के साथ। तब तक के लिए अपना ध्यान रखिए। खुश रहिए। और website को follow जरूर करे। Bye।
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]